फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in the house due to gas leak

गैस रिसाव से घर में लगी आग, गृहस्थी हुई स्वाहा

Sat, 20 Feb 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire in the house due to gas leak
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र दामा गांव में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति के मकान में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। अगलगी की इस घटना में तीस हजार नकदी के साथ पूरी गृहस्थी जल कर स्वाहा हो गई। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दामा गांव निवासी रामसकल विश्वकर्मा का मकान आबादी से दूर आछी बाबा मंदिर के पास स्थित है। शुक्रवार की रात रामसकल की बहु घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव के चलते घर में आग लग गई। गैस के चलते आग काफी तेजी से फैली और पूरा परिवार भाग कर किसी तरह घर से बाहर हो गया। शोर सुन कर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित रामसकल विश्वकर्मा के अनुसार अगलगी की इस घटना में घर में रखा 30 हजार रुपये नकद के अलावा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, साइकिल, दरवाजा आदि सबकुछ जल कर स्वाहा हो गया। उसका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed