फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out while cooking chaos ensued household burnt to ashes

Azamgarh : खाना बनाते समय लगी आग, मची अफरा-तफरी, गृहस्थी जलकर राख

Mon, 06 Jan 2025 11:20 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 11:20 AM IST
सार

जीयनपुर के कंजरा दिलशादपुर गांव में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हुए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन उनके पहुंचने में देरी हुई जिसके बाद स्थानीय जनता की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
 

विज्ञापन
Fire broke out while cooking chaos ensued household burnt to ashes
आग लगने के बाद घर का सामान जलकर राख - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की कंजरा दिलशादपुर गांव में रविवार की रात खाना बनाते समय घर में आग लग गई। आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में खाने-पीने का अनाज, कपड़ा सहित सभी सामान जलकर गए। इससे पूरा परिवार काफी परेशान है। 

विज्ञापन


सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी राम प्रवेश चौहान पुत्र स्व. जयप्रकाश चौहान के घर में खाना बनाते समय रविवार की रात आग लग गई। आग ने पूरे घर को अपने चपेट में लिया। जिसके चलते सात हजार रुपये नगद, गेहूं चावल खाने पीने का खाद्यान्न, खाना बनाने का बर्तन, रजाई गद्दा, बेड, तख्त, चारपाई समेत पूरा गृहस्थी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


दो बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। अब परिवार के पास तन ढकने के लिए कपड़ा और खाने के लिए कोई सामान नहीं बचा है। रामप्रवेश चौहान रोजी-रोटी कमाने के लिए दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वहीं, घर पर उनकी पत्नी मीना और बच्चे रहते हैं। समाचार लिखे जाने तक तहसील से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed