फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire breaks out in sugarcane field, 25 bighas of crop reduced to ashes

Azamgarh News: गन्ने के खेत में लगी आग, 25 बीघे फसल राख

Mon, 03 Mar 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in sugarcane field, 25 bighas of crop reduced to ashes
महाराजगंज। थाना क्षेत्र के आराजी हथियागढ़ व मदरही गांव के सिवान में सोमवार की सुबह गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे तीन किसानों का लगभग 25 बीघे गन्ना राख हो गया। घटना में यमुना यादव का 10 बीघा, मूराती देवी का 10 बीघा तथा गीता देवी का 5 बीघा गन्ना जला है।
विज्ञापन

दिन के लगभग 12 बजे धुआं उठता देख लोग खेत की तरफ दौड़े। गन्ना जलता देख पास स्थित ट्यूबवेल चालू कराकर पाइप से पानी ले जाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी देर से पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने सुलग रही आग पर पानी की बौछार कर बुझाया। लेखपाल अंकित राय ने रिपोर्ट शासन को भेज दी। जिस स्थान पर घटना हुई वहां 50 बीघे से अधिक गन्ने की खेती है। पीड़ितों ने बताया कि पर्ची नहीं आने से गन्ना मिल पर नहीं जा सका था। क्षेत्र में 50 से 60 प्रतिशत किसानों का गन्ना पर्ची न आने के कारण खेतों में पड़ा है। किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से पर्ची तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed