{"_id":"615ed8c58ebc3e4afc3696c5","slug":"fir-registered-against-gangster-kuntu-singh-wife-and-former-gram-pradhan-in-azamgarh-accused-of-threatening-for-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: गैंगस्टर कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज , जानमाल की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: गैंगस्टर कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज , जानमाल की धमकी देने का आरोप
Thu, 07 Oct 2021 04:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:53 PM IST
सार
देवपुर कमालपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आजमगढ़ पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
प्रदेश के टॉप-10 अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। देवपुर कमालपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि दोनों द्वारा उन्हें जानमाल की धमकी दी जा रही है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर गांव की महिला प्रधान रमावती देवी के पुत्र हरिवंश कुमार का आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान सभापति सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामसभा की जमीन को कुंटू सिंह के नाम आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन
प्रधान पुत्र का आरोप है कि गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में पूर्व प्रधान द्वारा अवरोध उत्पन्न करने के साथ ही प्रधान पक्ष को जानमाल की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं पूर्व प्रधान के कहने पर गैंगस्टर कुंटू सिंह की पत्नी भी फोन पर दबाव बना रही हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कुंटू सिंह की पत्नी और पूर्व प्रधान के खिलाफ जान मारने की धमकी एवं दलित उत्पीड़न का मामला पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन