फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR against secretary and driver for black marketing of urea

Azamgarh News: यूरिया की कालाबाजारी में सचिव और चालक पर प्राथमिकी

Sat, 28 Feb 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
FIR against secretary and driver for black marketing of urea
अहरौला। यूरिया की कालाबाजारी मामले में चौथे दिन शुक्रवार को अहरौला थाने में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। ये कार्रवाई डीएम के आदेश पर एडीओ को-ऑपरेटिव वीर बहादुर सिंह यादव ने पारा मिश्रौली साधन सहकारी समिति के सचिव सुधीर कुमार सिंह और ट्रैक्टर चालक राजीव जायसवाल के खिलाफ कराई। बीते मंगलवार को पारा मिश्रौली समिति से 136 बोरी यूरिया ट्रैक्टर- ट्राॅली पर लादकर कहीं ले जाई जा रही थी। इसकी सूचना जैसे ही महेंद्र पाठक, विजय बहादुर सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, उमाकांत मिश्र आदि किसानों को लगी तो वह फुलवरिया बाजार मेें पहुंचकर ट्रैक्टर को घेर लिया और सूचना एसडीएम फूलपुर को दी। इसके बाद नायब तहसीलदार राजाराम और अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद एडीओ कोऑपरेटिव वीर बहादुर सिंह यादव भी पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस और एडीओ को-ऑपरेटिव के पूछने पर ट्रैक्टर चालक ने बताया कि यूरिया को पारा मिश्रौली से बस्ती भुजबल ले जाने को कहा गया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली सहित यूरिया और चालक को अपने हिरासत में लिया। वहीं एडीओ को- ऑपरेटिव ने गोदाम को भी सील कर दिया था। मामले के चौथे दिन डीएम के आदेश पर एडीओ को-ऑपरेटिव ने समिति सचिव और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अहरौला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed