फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Financial irregularities in MNREGA works, notice issued

मनरेगा के कार्यों में वित्तीय अनियमितता, नोटिस जारी

Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Financial irregularities in MNREGA works, notice issued
आजमगढ़। विकास खंड तरवां के चौकी गंजोर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव ने जिलाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि प्रधान द्वारा मनरेगा से कराए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितता की गई है। जिसकी जांच कराने की मांग की थी। जांच में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितता सामने आने पर ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आरोप था कि अलगू के खेत से राधे के खेत तक सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया है। रोड निर्माण के लिए 3.97 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निरीक्षण के समय 120 मीटर लंबाई में कार्य पूर्ण पाया गया है। उक्त कार्य पर सामग्री अंश 302370 रुपये व श्रमांश पर 5964 का भुगतान किया गया है। सीसी कार्य 10 सेमी मोटाई में कराया जाना था जो जांच में औसत रूप से 7.0 सेमी मोटाई में पाया गया है। इसमें वित्तीय अनियमितता मिली है। जिसके प्रति ग्राम प्रधान दोषी पाए गए। जांच अधिकारी की आख्या मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों के संपादन पर रोक लगाते हुए ग्राम पंचायत में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed