{"_id":"5efcca388ebc3e42fe276b2e","slug":"fighting-on-two-sides-eight-injured-azamgarh-news-vns533386849","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहियापार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष बुधवार की सुबह आमने-सामने हो गए। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से अजमत अली, अहमद अली, साबिर अली, शाहिद रजा, मो. दानिश,अमीना खातून घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अमीन खातून, नासरीन भी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
शार्ट सर्किट से लगी आग में दुकान खाक
सरायमीर। स्थानीय कस्बा स्थित मिनारा मस्जिद के पास स्थित टेलर की दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखे सारे सामान जल कर खाक हो गए। मंगलवार की भोर में दुकानों से धुआं उठता देख कर लोगों ने दुकान मालिक मोहम्मद शाहिद को सूचना दी। सूचना पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और ताल खोल कर शटर उठाया तो अंदर आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखे सारे कपड़े जल कर खाक हो चुके थे।
कोर्ट के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
आजमगढ़। बरदह थाने में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। वादी मुकदमा सत्यनरायन पुत्र चंदगी निवासी तुंगीरसुलपुर थाना बरदह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी जयहिंद पुत्र मुकादम अपने सहयोगी के साथ उसकी पुत्री को अपहृत कर लिया है। अब पूछने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। अपहरण की घटना 28 अगस्त 2019 की है। पीडि़त ने घटना के बाद ही थाने पर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। जिसके चलते उसने कोर्ट की शरण लिया। अब कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को पुन: थाने पहुंच कर तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को बुधवार को दुबरा बाजार से मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। वांछित अभियुक्त का नाम राहुल बिंद पुत्र रामअवध निवासी लीलाई थाना बरदह था। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।