फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fiance's friend murdered Pankaj

मंगेतर के दोस्त ने की है पंकज की हत्या

Sun, 27 Oct 2019 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Fiance's friend murdered Pankaj
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित कुंवर नदी पुल के पास शनिवार की शाम गोली मारकर की गई युवक पंकज यादव की हत्या उसके मंगेतर के दोस्त ने की है। घटना को उसने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। करीब एक माह पूर्व पंकज और उसके विरुद्ध विवाद हुआ था। आरोपी ने पंकज को गांव में न आने की धमकी दी थी। पंकज दीपावली से पहले अपनी मंगेतर से मिलने जा रहा था।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पंकज के पिता कमलेश यादव के मुताबिक पवई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से उसके बेटे पंकज यादव (28) की शादी तय थी। शादी 28 नवंबर को होने वाली थी। शादी का दिन नजदीक होने की वजह से पंकज गुजरात से घर आया हुआ था। कमलेश यादव के मुताबिक जब पंकज की शादी तय हुई तो उसकी होने वाली बहु के गांव का बसंत यादव पुत्र जितेंद्र ने एतराज जताया। करीब एक माह पूर्व जितेंद्र ने ही पंकज को धमकी दी थी कि अब दोबारा इस गांव में कभी मत दिखना लेकिन पंकज उसके धमकी को नजरअंदाज करते हुए दीपावली से पहले शनिवार को बगैर किसी को कुछ बताए ही अपनी मंगेतर से मिलकर के लिए उसके गांव जाने के लिए निकल गया। उधर इसकी जानकारी जब बसंत यादव को हुई तो वह अपने एक अन्य साथी को साथ बाइक से पहुंचा और सैदपुर गांव स्थित कुंवर नदी पुल पर पंकज को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बसंत यादव पर आरोप है कि उसने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। सर्विलांस के जरिये इन दोनों का लोकेशन लिया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed