फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father shoots daughter and her boyfriend in restaurant with licensed revolver one dead police arrive

Azamgarh News: बेटी को प्रेमी के साथ देख खाैला पिता का खून, दोनों को मार दी गोली; पहुंची पुलिस

Fri, 26 Sep 2025 05:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Sep 2025 05:14 PM IST
सार

UP Crime: युवक और किशोरी को गोली मारने की सूचना पाकर देवगांव कोतवाली की पुलिस पहुंच गई।इसके पहले आरोपी पिता माैके से भाग चुका था। किशोरी की माैत हो गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Father shoots daughter and her boyfriend in restaurant with licensed revolver one dead police arrive
घटना के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब काउंटर के पास एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली मारकर वह निकल गया। 

विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना में किशोरी की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराए हुए हैं।

विज्ञापन

माैके पर जुटे रहे अधिकारी

जानकारी मुताबिक मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह (20) और पकड़ी खुर्द गांव निवासी अक्षरा सिंह (15) शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे लालगंज बाइपास स्थित एक रेस्टोरेंट में गए थे। इसी दौरान अक्षरा सिंह के पिता नीरज सिंह भी पहुंच गए। पिता-पुत्री में कुछ देर कहासुनी हुई। तभी अचानक पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और बेटी और उसके प्रेमी को गोली मार दी। 

इसके बाद वह वहां से निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद उन्हें तत्काल संयुक्त 100 सैया अस्पताल लालगंज ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया। लड़की की मौत हो गई जबकि आदित्य की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

लड़के की हालत गंभीर

Father shoots daughter and her boyfriend in restaurant with licensed revolver one dead police arrive
इसी रेस्टोरेंट में मारी गई थी गोली। - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने ही दोनों पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई। इलाज के दौरान वाराणसी में डॉक्टरों ने छात्रा अक्षरा सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं आदित्य का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed