फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fate of 1316 candidates sealed in EVM

Azamgarh News: 1316 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

Thu, 11 May 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fate of 1316 candidates sealed in EVM
निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष के 170 व सभासद के 1146 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कुल 1316 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। देर शाम तक तहसीलों में बने स्ट्रांग रूम में मतदान कार्मिक इन्हें जमा कराते रहे। तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में मतदान सकुशल संपन्न हो गया। कुल 1064 मतपेटिकाएं वितरित की गई थी। जिसमें मतदाताओं के भाग्य को कैद किया गया है। मतदान होने के बाद नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की मतदान पार्टी डीएवी डिग्री कालेज पहुंची। वहीं नगर पालिका मुबारकपुर व नगर पंचायत जहानागंज बाजार की मतदान पार्टी डीएवी इंटर कालेज में आकर पोलिंग पार्टियों ने मतपेटिकाओं को जमा किया। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बिलरियागंज व नगर पंचायत अजमतगढ़, महाराजगंज व जीयनपुर की मतपेटिकाएं सगड़ी तहसील में जमा हुईं। वहीं नगर पंचायत निजामाबाद व सरायमीर की मतपेटिका निजामाबाद तहसील में जमा हुआ। फूलपुर तहसील में नगर पंचायत फूलपुर व माहुल की मतपेटिकाएं जमा हुईं। इसी प्रकार लालगंज तहसील में नगर पंचायत कटघर लालगंज और मेंहनर तहसील में नगर पंचायत मेंहनगर की मतपेटिका जमा हुईं। वहीं बूढ़नपुर तहसील में नगर पंचायत अतरौलिया व बूढ़नपुर की मतपेटिका जमा हुईं। मार्टीनगंज तहसील में नगर पंचायत मार्टीनगंज और बूढ़नपुर तहसील में नगर पंचायत अतरौलिया व बूढ़नपुर की मतपेटिका जमा हुईं। सुरक्षा के लिए यहां सीसी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा में यहां पर जवानों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed