फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fatal attack on the outgoing President in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में निवर्तमान प्रधानपति पर प्रणाघातक हमला

Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fatal attack on the outgoing President in electoral rivalry
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के भकुही गांव के पास कार सवार निवर्तमान प्रधानपति पर सूमो सवार लोगों ने हमला कर दिया। लाठी ठंडा से मारपीट कर उन्हें अधमरा करने के बाद छोड़ कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हमलावरों ने उनकी कार को भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव की प्रधानी इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई थी। जिसके चलते निवर्तमान प्रधान के पति 50 वर्षीय श्याम बहादुर सिंह ने अपने किसी व्यक्ति को प्रधानी के चुनाव में उतारा था। बुधवार को वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। अहरौला थाना के भकुही गांव के पास सूमों सवार आधा दर्जन लोगों ने उन्हे रोक लिया और मारपीट कर गंभीररुप से घायल कर दिया। गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। अधमरे हाल में उन्हें छोड़ कर हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वे भाग कर मौके पर पहुंचे और घायल श्याम बहादुर सिंह को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी अहरौला भेजा जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम चुनावी रंजिश के चलते दिया गया है। चुनाव के दौरान भी कुछ लोगों से इनका विवाद हुआ था और फायरिंग भी की गई थी। घटना की जानकारी होने पर कप्तानगंज व अहरौला थाना पुलिस सीएचसी पर पहुंच कर घायल से बयान ले लिया है। फिलहाल कोई तहरीर तो नहीं पड़ी है और पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल व दबिश आदि की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed