फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers' faces blossomed due to rain, pace of paddy transplantation

बरसात से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई के काम में आई तेजी

Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed due to rain, pace of paddy transplantation
आजमगढ़। मानसून की बारिश से जिला तर बतर हो गया। मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश से जहां खेत में पानी लग गए वहीं शहर की सड़कों पर भी जगह-जगह पानी लग गए और कीचड़ भी फैला नजर आया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धान की रोपाई की तैयारी के लिए किसानों ने खेतों में जीतोड़ काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की रोपाई को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। दरअसल 15 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपाई भी देरी हो रही थी। कुछ किसानों की नर्सरी सूखने की कगार पर थी। जिसे बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सगड़ी संवाददाता के अनुसार बुधवार को हुई बारिश के चलते जगह-जगह पानी जमा हो गया और सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बरसात में जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती है। पकवा इनार बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है। क्षेत्र के अनिल प्रजापति, रमेश, सुनील प्रजापति, राम सुथार, दशरथ , पप्पू आदि ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर संवाददाता के अनुसर नगर और ग्रामीण इलाकों में दिन भर झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। फूलपुर नगर के पास मुंडियार रोड पर जल निकासी की अच्छी व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी भर गया। लगातार हुई बारिश से तहसील परिसर, ब्लाक, मुख्य डाक घर परिसर, शाखा डाकघर मेजवां, पशु अस्पताल, डॉक्टर लोहिया विद्यालय में पानी भर रहा।

बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
रानी की सराय। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। वहीं रिमझिम बारिश के बीच एकाएक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते दिन भर सड़कों पर सन्नाटा रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed