फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   farmer ate poisonwith his family

धान की फसल सूखने पर किसान ने परिवार समेत खाया जहर

Mon, 14 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 14 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
farmer ate poisonwith his family
आर्थिक तंगी से लाचार, प्रकृति की मार और पिता के साथ हुए झगड़े से नाराज एक किसान ने रविवार की सुबह अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ जहर खा लिया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मुबारकपुर क्षेत्र के सोनावर गांव निवासी राजेंद्र साहनी (45) गांव के बड़े किसानों से जमीन लेकर अधिया पर खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बारिश के अच्छे आसार देखकर उन्होंने पिछले वर्षों की अपेक्षा इस साल अधिक जमीन लेकर धान की फसल लगाई थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


खेतों में धान की फसल सूखने लगी। एक तरफ फसल बर्बाद होने और दूसरी तरफ बढ़ते आर्थिक बोझ से राजेंद्र परेशान थे। सोनावर गांव के अध्यापक राजेंद्र सिंह, रामअवध ने बताया कि आमदनी का एकमात्र जरिया खेती पर संकट होने से राजेंद्र साहनी के घर में कुछ दिनों से अक्सर झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन के झंझट से परेशान होकर रविवार की सुबह राजेंद्र ने न सिर्फ खुद जहर खा लिया बल्कि पत्नी रीता देवी (42), बेटा विशाल (15), आकाश (12), नेहा (9) और सबसे छोटे बेटे अभिषेक (7) को भी खिला दिया। कुछ देर बाद सभी की तबियत खराब हो गई। सूचना मिलने पर भाकपा नेता मोतीलाल यादव और अन्य पड़ोसियों ने उन्हें मुबारकपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

वहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोतीलाल का कहना है कि राजेंद्र ने पांच बीघा जमीन लेकर धान की फसल लगाई थी, लेकिन मौसम के दगा दे देने से वह परेशान था। इसीलिए उसने परिवार समेत जहर खा लिया।


राजेंद्र, नागेश और जितेंद्र तीन भाई हैं। नागेश और जितेंद्र पिता के साथ रहते हैं, जबकि राजेंद्र अपने परिवार के साथ वर्षों से अकेले। रविवार की सुबह राजेंद्र के लड़के को उसके दादा किसी बात पर डांट रहे थे। तभी वहां राजेंद्र पहुंच गए। उनका उनके पिता से संपत्ति को लेकर भी झगड़ा हो गया। संपत्ति में हिस्सा न मिलने से क्षुब्ध होकर उन्होंने परिवार समेत जहर खा लिया। -डा. एके सिंह एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed