फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Family members kept sleeping and thieves took away goods worth lakhs

Azamgarh News: सोते रहे परिजन और लाखों के सामान ले उड़े चोर

Sun, 28 May 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Family members kept sleeping and thieves took away goods worth lakhs
थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में शनिवार को चोरों ने तीन घरों से लाखों के जेवर सहित अन्य कीमती सामान उड़ा दिए। सुबह लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चला। सूचना पर डायल 112 ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। गांव निवासी राम नयन शर्मा के घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और वहां रखे जेवर के दो बक्सों को उठा ले गए। घर से 500 मीटर की दूरी पर एक बक्सा टूटा हुआ मिला। जबकि दूसरा बक्सा नहीं मिला। बाक्स में सोने का दो झाला, एक हार, दो चेन, एक झुमका, एक बाली, तीन मंगलसूत्र सहित पायल आदि करीब छह लाख का सामान गायब मिला। रामनयन की एक लड़की की शादी हुई है। वह भी अपने ससुराल से मायके आई हुई है, जबकि दूसरी लड़की की सगाई तय हुई है। बरसात बाद शादी होनी थी। दोनों बहनों का जेवर चोर समेट ले गए। उधर, चोरों ने रामाज्ञा यादव के घर भी धावा बोला। कमरे का ताला तोड़कर जेवर के दो बाक्स उठा ले गए। जिसमें सोने का चेन, अंगूठी, नथिया, मांग टीका आदि करीब दो लाख के सामान थे। वहीं रामविलास यादव के घर को भी खंगाला। यहां से चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अटैची और बैग उठा ले गए। उसमें सोने का लॉकेट, अंगूठी, बाली, पायल आदि करीब एक लाख का सामान था। सुबह जब इसकी जानकारी तीनों परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed