फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Family and villagers protest to put dead body on road all night in azamgarh

आजमगढ़: पूरी रात सड़क पर शव रखकर बैठे रहे परिजन और ग्रामीण, डीएम-एसपी को बुलाने पर अड़े

Thu, 08 Jul 2021 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Jul 2021 05:52 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के किशुनदासपुर निवासी युवक पर 29 जून को सिधारी थाना क्षेत्र के चकिया खोजापुर गांव के पास हमला हुआ था। उसे वाराणसी में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Family and villagers protest to put dead body on road all night in azamgarh
सड़क पर बैठे ग्रामीण और परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण शव रखकर पूरी रात सड़क पर बैठे रहे। उन्होंने भंवरनाथ-तहबरपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया था। गुरुवार की सुबह नौ बजे तक जाम जारी रहा। आक्रोशित लोग डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना के किशुनदासपुर गांव की प्रधानी इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई थी। जिस पर गांव निवासी विरेंद्र पासवान की पत्नी ने चुनाव लड़ा, वहीं पूर्व प्रधान पंकज राय ने भी अपना प्रत्याशी उतारा था। जीत विरेंद्र की पत्नी को मिली। इसके बाद से ही पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान परिवार में चुनावी रंजिश की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन


बीते 29 जून को वर्तमान प्रधान पति का भाई राजेश(26) पुत्र गामा किसी काम से शहर आया हुआ था। वापस लौटते समय चकिया खोजापुर के पास पूर्व प्रधान पंकज राय व समर्थकों ने चार पहिया वाहन से उसकी बाइक में धक्का देकर गिरा दिया और फिर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर हमलावर मौके से राजेश को छोड़ कर फरार हो गए। लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और राजेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां से प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया गया। फिर हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे वाराणसी ले जाकर भर्ती कराया।

इस बीच प्रधानपति की तहरीर पर सिधारी थाने में पंकज राय समेत छह के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज हुआ। मंगलवार की रात राजेश की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवा की देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार की रात आठ बजे मृतक का शव भंवरनाथ-तहबरपुर मार्ग पर रख कर चक्का जाम कर दिया। परिजन डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पूरी रात डीएम-एसपी मौके पर नहीं आए और परिजन व ग्रामीण चक्काजाम कर बैठे रहे।

गुरुवार की सुबह सात बजे से बरसात भी शुरू हो गई। इसके बाद भी परिजन चक्का जाम कर बैठे रहे और डीएम-एसपी को बुलाने की मांग करते रहे। मौके पर कंधरापुर व कप्तानगंज थाने की पुलिस मौजूद थी और समझाने का प्रयास असफल ही साबित हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed