फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fallen kutcha houses, cracks in pucca houses

गिरे कच्चे मकान, पक्के मकानों में पड़ी दरारें

Wed, 19 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fallen kutcha houses, cracks in pucca houses
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटकर खतरा बिंदू के नीचे आ गया है। इसके बाद भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। गांवों को महुला गढ़वल बांध या फिर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग कट चुके हैं। कच्चे मकान गिर गए हैं और पक्के मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं हैं। शासन की ओर से पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश है लेकिन प्रशासन अभी बाढ़ का पानी कम होने का इंतजार कर रहा है। ताकि वह राजस्व कर्मियों को लगाकर नुकसान का आकलन कर सके। बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी प्रभावित इलाकों में दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही। करीब 30 हजार घर बाढ़ के पानी से घिरे हैं, इसमें कच्चे आशियानों पर कटान का संकट भी कई गुना बढ़ गया है। बाढ़ पीड़ित आशियाने पर मंडराते खतरे से सहमे हैं। जलभराव से घरों में दरार पड़ने लगी हैं। कई कच्चे घर ढ़ह भी चुके हैं। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह का कहना है कि बाढ़ का पानी घटने के बाद ही पीड़ितों के मकानों के वास्तविक नुकसान का आकलन सर्वे कर कर होगा। इसके आधार पर ही पीड़ितों को सीएम अथवा पीएम आवासीय योजना के माध्यम से मदद पहुंचाई जा सकेगी। बाढ़ का सबसे अधिक कहर इस बार अजमतगढ़ विकासखंड के दाम महुला क्षेत्र में कैंची बंधा के टूटने से हुआ। जहां के 150 घरों में पानी भर गया था। वहीं हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा के झगरहवा बस्ती में कई घर कटान की जद में हैं। जिसमें श्यामदेव, उमेश, राधेश्याम व रामकरण का घर शामिल है। बाढ़ का पानी ज्यादातर कच्चे घरों पर आफत बन कर टूटा है। अबतक छह घर जमींदोज हो चुके हैं। तटवर्ती इलाकों में जगह-जगह जलभराव होने तथा व्याप्त गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। कई इलाकों में जल स्तर कम होने से कटान का खतरा भी बढ़ गया है। आजमगढ़ में घाघरा नदी घटकर खतरे के निशान से नीचे आ गई है। 24 घंटे में बदरहुंवा पर 26 सेमी और डिघिया पर 27 सेमी नदी का जलस्तर कम हुआ है। दोनों ही गेजों पर नदी का जलस्तार खतरा बिंदू से नीचे आ चुका है। जो बदरहुंआ पर खतरा बिंदू से 53 सेमी नीचे और डिघिया पर 03 सेमी नीचे बह रही है। बदरहुंआ पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 72.98 मीटर है। डिघिया पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.12 मीटर है। मंगलवार की शाम चार बजे बदरहुंआ पर नदी का जलस्तर 71.41 मीटर था जो 26 सेमी घटकर बुधवार को 71.15 मीटर हो गया। डिघिया पर मंगलवार को जलस्तर 70.64 मीटर से 27 सेमी घटकर 70.37 मीटर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed