फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake SOG team busted in Azamgarh police arrested five people they used to extort passers by

UP News: आजमगढ़ में फर्जी एसओजी टीम का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, राहगीरों को उठा कर करते थे वसूली

Wed, 16 Aug 2023 06:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 06:49 PM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस ने बुधवार को फर्जी एसओजी टीम का भंडाफोड़ किया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने मंगलवार को ही बाइक सवार युवक के साथ छिनैती की थी। 

विज्ञापन
Fake SOG team busted in Azamgarh police  arrested five people they used to extort passers by
आजमगढ़ में फर्जी एसओजी टीम का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में फर्जी एसओजी टीम का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्कार्पियो, अवैध तमंचा, छह मोबाइल और 4250 रुपये नकद बरामद हुए। फर्जी एसओजी टीम ने मंगलवार को बाइक सवार युवक को बंधक बना कर एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में उसकी जेब में रखे रुपये छीन कर छोड़ दिया था। पीड़ित ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में तहरीर दी थी। एक्शन में आई पुलिस ने फर्जी एसओजी टीम के लोगों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के नकहरा खंडो गांव निवासी विजय मौर्या और राहुल विश्वकर्मा मंगलवार को बाइक से जीयनपुर आए थे। लौटते समय सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में स्कार्पियो सवार पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। खुद को एसओजी टीम बताते हुए राहुल को स्कार्पियों में जबरन बैठा लिया। कुछ दूर आगे जाने के बाद असलहा सटा कर एक लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन

घटना के 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा

इसके बाद उसे एक ढाबे पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद स्कार्पियो सवार लोगों ने राहुल को मारपीट कर मोबाइल व उसके 2200 रुपये छीन लिए। उसे स्कार्पियो पर बैठा कर कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया। इधर, विजय मौर्य ने सरायमीर थाने पहुंचा और घटना संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे सरायमीर पुलिस ने जयगुरदेव आश्रम के पास से पांचों आरोपियों पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमश: विजय प्रताप सिंह, श्याम कुमार यादव, संतोष सिंह, निखिल पाठक व आशुतोष यादव बताया। इनके पास से पुलिस ने एक स्कार्पियो, छह मोबाइल व छिनैती के 4250 रुपये व तमंचा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी एसओजी टीम बन कर वे राहगीरों से छिनैती का काम करते हैं। पुलिस ने सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed