फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake signature in the attendance register, yet the salary drawn

उपस्थिति पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर, फिर भी आहरित कर लिया वेतन

Mon, 28 Sep 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Fake signature in the attendance register, yet the salary drawn
आजमगढ़। जिला अस्पताल के हर काम में खेल है। मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है, डॉक्टर समय से ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं तो वहीं अब अस्पताल के उपस्थिति पंजिका में भी फर्जी हस्ताक्षर कर अनुपस्थित को उपस्थित दिखाकर वेतन जारी करने का नया मामला आ गया है। जबकि एसआईसी ने स्वयं फर्जी हस्ताक्षर पकड़ा था और संबंधित कर्मचारी की उपस्थिति पंजिका पर हुए हस्ताक्षर को काट कर अनुपस्थित लगा दिया था। मीडिया के संज्ञान में मामला आते ही एसआईसी जांच की बात कह कर खुद को बचाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात नेत्र सहायक सुबाष सिंह बीते दो माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। एसआईसी के अनुसार उनका एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद भी उपस्थिति पंजिका पर अगस्त व सितंबर माह में उनका हस्ताक्षर हुआ है। इतना ही नहीं अगस्त का उनका वेतन भी जारी कर दिया गया है। जबकि एसआईसी ने नेत्र सहायक के अनुपस्थित होने के बाद भी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर की जानकारी होने पर रजिस्टर में हरे पेन से उसे काट दिया था और उन्हें अनुपस्थित दर्शाया था। इसके बाद भी उनका वेतन जारी हो जाना समझ से परे है।
विज्ञापन

मीडिया के संज्ञान में जब यह बात सामने आई तो एसआईसी ने पहले बरगलाने की कोशिश की। फिर डॉ. ओम प्रकाश को इस फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण की जांच दिए जाने की बात कह कर अपना पीछा छुड़ाने का प्रयास किया। नेत्र सहायक सोमवार को अस्पताल पहुंचा था और एक्सीडेंट में घायल होने के चलते ड्यूटी पर न आ पाने की बात एसआईसी से बताई है। अनुपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर का होना अस्पताल में बड़े आर्थिक घोटाले व फर्जीवाड़े की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर की कापी होने की बात पर भड़क उठे एसआईसी
आजमगढ़। एसआईसी को जब फोन पर उपस्थिति रजिस्टर में नेत्र सहायक के फर्जी हस्ताक्षर होने की बात बताई गई तो वे इसे मानने से इंकार करते रहे। जब यह बताया गया कि रजिस्टर की कॉपी मौजूद है। इस पर वे भड़क उठे। उन्होंने कहा कि पहले तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए जिसने आप को रजिस्टर की कॉपी उपलब्ध कराई है। बाद में प्रकरण की जांच कराने और जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed