फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake Bill Case: Another name surfaced, this time councilor's husband

फर्जी बिल प्रकरण: एक और नाम आया सामने, अबकी सभासद का पति

Fri, 06 Nov 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fake Bill Case: Another name surfaced, this time councilor's husband
पूआजमगढ़। मुबारकपुर नगर पालिका परिषद का फर्जी बिल प्रकरण उलझता ही जा रहा है। वहीं खुद के जंजाल में अब धीरे-धीरे नगर पालिका प्रशासन भी फंसता जा रहा है। एक सभासद का नाम पहले ही सामने आ चुका है तो वहीं अब एक और सभासद के पति का नाम प्रकाश में आने के बाद इस फर्जीवाड़े का पेंच फंसता ही चला जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के मानचित्र विभाग में जांच के दौरान एक फर्जी गृहकर का बिल मिला था। जिसकी जांच शुरू हुई तो गृहस्वामी ने नपा से मिले नोटिस में एक सभासद का नाम लिया। इसके बाद नपा प्रशासन ने नपा में नक्शा का काम करने वाले लाइसेंसी नसीम को भी नोटिस जारी किया। वर्तमान में नसीम का लाइसेंस निलंबित है और वह नपा का काम नहीं कर रहा है। नपा से मिली नोटिस में उसने एक सभासद व एक सभासद पति का नाम लिया है और बताया कि ये दोनों उनके पास एक मकान का नक्शा बनवाने के लिए 2018 में आये थे। उसने खुद का लाइसेंस निरस्त होने की जानकारी देते हुए नक्शा बना पाने में असमर्थता जतायी थी। इस पर इन दोनों ने कहा कि तुम नक्शा बना दो हम वर्तमान लाइसेंसी के दस्तखत मोहर कराकर नक्शा पास करा लेंगे। जिस पर मैंने नक्शा बना कर दे दिया। इसके बाद उस पर दस्खत, मुहर किसकी और कैसे हुई और रसीद कैसे कटी यह वह नहीं जानता। इसके बारे में नक्शा बनवाने वाले सभासद व सभासद पति ही बता सकते है। नपा के पूर्व नक्शा बनाने वाले लाइसेंसी के इस जवाब के बाद फर्जी बिल का प्रकरण और उलझ कर रह गया है। नपा प्रशासन अब आगे क्या करता है, इस पर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एक तरह से नपा प्रशासन खुद इस प्रकरण में उलझता नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed