फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation summoned from District Social Welfare Officer who was absent

बैठक में अनुपस्थित रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 26 Aug 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Explanation summoned from District Social Welfare Officer who was absent
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु, स्व: रोजगार बंधु एवं एकल मेज व्यवस्था, औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक हुई। सीडीओ ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि चौक से पहाड़पुर एवं दलालघाट से हर्रा की चुंगी तक के मार्ग को अविलंब ठीक कराएं। वहीं सीडीओ ने बैठक में अनुपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी मोली लाल से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

इस दौरान उद्यमियों व व्यापारियों ने बताया कि गांधी तिराहे के पास सड़क टूट गई है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश दिए कि गांधी तिराहे के यहां टूटी सड़क का सर्वे कराते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्थान में बंद इकाईयों के ऊपर एक महीने के अंदर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अतिशीघ्र नोटिस जारी कर आवंटित जमीनों पर आवश्यक कार्यवाही न करने पर पट्टे को निरस्त करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि नाली व नालों की साफ-सफाई तत्काल कराएं। इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद सहायता योजना तथा अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनांतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति को बढ़ाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, एलडीएम यूबीआई मिथिलेश कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, उद्यमी व व्यापारी बन्धु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed