फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation sought from nine gram panchayat officials

नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रिया साफ्ट पर नहीं कराई लेखाबंदी

Thu, 14 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from nine gram panchayat officials
आजमगढ़। प्रिया साफ्ट पीएफएमएस के माध्यम से आनलाइन पेमेंट प्रणाली लागू कराने के लिए 15 अगस्त तक 14वें वित्त आयोग के तहत समस्त भुगतान संबंधी कार्रवाई पूर्ण किए जाने का निर्देश निदेशक पंचायती राज द्वारा दिया गया है। लेकिन जिले के नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों ने वर्ष 2019-20 का प्रिया साफ्ट पर लेखाबंदी नहीं कराई। इसे लापरवाही मानते हुए डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे द्वारा सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब प्रियासाफ्ट पीएफएमएस के माध्यम से आनलाइन पेमेंट करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निदेशक पंचायती राज द्वारा इस प्रणाली को लागू करने के लिए 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से 14वें वित्त आयोग के तहत समस्त भुगतान संबंधी कार्रवाई पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन जनपद के नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों ने 2019-20 का प्रिया साफ्ट पर लेखाबंदी नहीं कराई। जिसमें पवई विकास खंड के अखिलेश यादव, तरवां के राहुल द्विवेदी और सुधाकर सिंह, बिलरियागंज के उमाशंकर गौतम, मार्टीनगंज के बृजेश यादव और मोतीलाल यादव, पवई के राममिलन, तहबरपुर के त्रिवेणी प्रसाद सिंह और जगदीश सिंह शामिल है। इन सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो इनके विरुद्घ कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed