फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Every year development work is hampered due to election code of conduct

Azamgarh News: हर साल चुनाव आचार संहिता के कारण विकास कार्य होते हैं बाधित

Tue, 29 Apr 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Every year development work is hampered due to election code of conduct
आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र में सोमवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव के विषय पर एक प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि आज हर साल कहीं न कहीं चुनाव होने से आचार संहिता के कारण विकास कार्य बाधित होते हैं और हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में एक राष्ट्र, एक चुनाव का वादा किया था। हम इसे संसद से पारित करा सकते हैं, लेकिन जनता की सहभागिता और समर्थन के लिए प्रबुद्ध वर्ग के बीच इसकी चर्चा जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका गठन राष्ट्रहित के लिए हुआ, न कि सत्ता या सम्मान के लिए। उन्होंने कहा कि हमने भारत के विभाजन का समर्थन नहीं किया। जब देश आजाद हुआ और अनुच्छेद 370 लागू किया गया, तब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया। डॉ. मुखर्जी ने मंत्री पद और सांसद पद से इस्तीफा देकर एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपाठी ने कहा कि 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे, जिससे सरकार को पांच साल तक विकास कार्यों के लिए समय मिलता था। लेकिन इसके बाद यह व्यवस्था टूट गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, श्रीकृष्ण पाल, शैलेंद्र सिंह, गुलाब राय, आनंद श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed