{"_id":"672fb61f046b42ab220904f4","slug":"even-after-24-hours-the-police-is-still-unaware-those-who-took-shakeel-are-not-known-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-123050-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 24 घंटे बाद भी पुलिस अंजान, शकील को ले जाने वालों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 24 घंटे बाद भी पुलिस अंजान, शकील को ले जाने वालों का पता नहीं
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद के फरिहा गांव में शुक्रवार सुबह एक साथ काली फिल्म लगी दो एसयूवी से आए लोगों ने शकील को उठा लिया। सूमो उसे अपने साथ लेकर गई। परिजनों ने फरिहा चौकी से लगायत एसपी व सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस पूरी घटना से अंजान बनी हुई है।
निजामाबाद के फरिहा निवासी शकील शुक्रवार को अपने घर में सोया था। सुबह 6.30 बजे दो चार पहिया वाहन टाटा सुमो से कुछ लोग घर पर आए और शकील को उठाकर अपने साथ लेकर चले गए। दोनों वाहनों के आने और जाने की घटना सीसी कैमरे में रिकार्ड हो गई। परिजन इस घटना को लेकर चिंतित है। परिजन इस घटना की शिकायत फरिहा चौकी पर दी। पुलिस ने इस घटना को संज्ञान नहीं लिया तो वह पुलिस अधीक्षक के यहां ज्ञापन सौंपे। वह सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की। वहीं गांव में चर्चा हो रही कि शकील को एसओजी या फिर एसटीएफ द्वारा उठाया गया है।
00
12 साल की सजा काटकर आया था शकील
निजामाबाद के फरिहा का रहने वाला शकील 12 साल तक जेल की सजा काटकर लौटा है। 13 साल की उम्र में दुष्कर्म के आरोप में उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। बालिग होने तक शकील ने वहीं अपनी सजा काटी। जब वह बालिग हो गया तो उसे जिला कारागार में भेज दिया गया। 20 दिन पूर्व हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर अपने घर पर आया हुआ था।
विज्ञापन
00
निजामाबाद के फरिहा में किसी लड़के को चार पहिया वाहन से उठाया गया इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी।