फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Erosion intensifies as water level recedes

Azamgarh News: जलस्तर घटने के साथ कटान हुई तेज

Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Erosion intensifies as water level recedes
कई दिनों तक बढ़ने के बाद अब घाघरा का जलस्तर घटने लगा है। इसके साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। उर्दिहा, सहबदिया और गांगेपुर में किसानों की कृषि योग्य भूमि को घाघरा काटकर अपने आगोश में लेती जा रही है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्दिहा, गांगेपुर, सहबदिया में कटान तेज हो गई है। पिछले एक सप्ताह में सहबदिया गांव के रहने वाले विनोद पटेल का तीन बीघा, जोखन का ढाई बीघा, दया का दो बीघा, पारस का दो बीघा, लल्लू की तीन बीघा, विलास की छह बीघा, हरिश्चंद्र व रामबली ही दो बीघा, पुरुषोत्तम की दो बीघा, रघुनाथ की दो बीघा, सीताराम की दो बीघा, जयद्रथ की तीन बीघा, ओमप्रकाश की तीन बीघा, तीरथ व बलई की आठ बीघा, राम शब्द आदि की 15 बीघा जमीन घाघरा कटान की भेंट चढ़ चुकी है। सोमवार को बांका ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान हीरालाल यादव ने बताया कि गांव का संपर्क मार्ग महुला गढ़वल बांध से टूट गया है। एक पुलिया थी जो पिछली बाढ़ में घाघरा की तेज धारा में बह गई। कई बार इसको बनाने के लिए कहा गया पर विभागीय लापरवाही के चलते नहीं बन सका। घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर रविवार की शाम चार बजे 70.50 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 32 सेंटीमीटर घटकर 70.18 मीटर पर पहुंच गया। बदरहुंआ नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। डिघिया नाला का जलस्तर रविवार को 69.80 मीटर था जो सोमवार को 31 सेमी घट कर 69.49 मीटर हो गया। यहां पर न्यूनतम जलस्तर 68.90, खतरा बिंदु 70.40 और अधिकतम 72.59 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed