Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Erased traces of groves built in memory of martyrs

शहीदों की याद में बने उपवनों के मिटे निशान, कहीं जमीन पर हुआ कब्जा तो कहीं गायब हो गए पौधे

Sat, 05 Jun 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Erased traces of groves built in memory of martyrs
हरैया के सपहा पाठक में अजड़ा पड़ा गुलाब सिंह पटेल शहीद स्मृति उपवन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़ जनपद के शहीदों की स्मृति में दो वर्ष पूर्व जनपद में 26 जगहों पर शहीद उपवन की स्थापना की गई लेकिन जहानागंज विकास खंड में शहीद कृष्ण कुमार सिंह यादव की स्मृति में बने उपवन को छोड़कर अन्य जगहों की हालत खस्ता है। कहीं पौधे सूख गए तो कहीं घास उग आई है। सगड़ी तहसील क्षेत्र में गुलाब सिंह पटेल की याद में बने उपवन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले में ग्राम प्रधान ने मुकदमा कराया लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर स्थित ईदगाह के पास कारगिल शहीद रामसमुझ यादव और शहीद रमेश यादव के स्मृति में उपवन विकसित करना था। यहां पौधे लगाने के साथ ही झूले और अन्य साजो सामान लगाने थे। तत्कालीन डीएम एनपी सिंह के कार्यकाल में पौधरोपण किया गया। नत्थूपुर में शहीद रामसमुझ यादव और शहीद रमेश यादव के नाम पर लगभग 500 पौधे लगाए गए थे। जहानागंज विकास खंड के तुलसीपुर गांव में दो वर्ष पूर्व शहीद कृष्ण कुमार सिंह स्मारक पार्क का निर्माण किया गया। इस पार्क में पांच सौ पौधे लगाए गए थे। स्मारक स्थल की घेराबंदी होने के कारण यहां लगे सभी पौधे सुरक्षित हैं लेकिन पार्क में झंखाड़ उग गई है। इसकी सफाई करा दी जाए तो लोग इस पार्क लोगों के घूमने लायक हो जाएगा।
विज्ञापन

लाटघाट क्षेत्र में शहीद गुलाब सिंह पटेल उपवन के लिए दो बीघा भूमि आरक्षित की गई थी, जिसमें कुल 200 पौधे लगाए गए। निवर्तमान प्रधान विश्वनाथ पटेल ने बताया कि आम, महुआ, अमरूद, शीशम, सागौन के पौधे लगाए गए थे, जो नष्ट हो गए हैं। रौनापार थाना क्षेत्र के सपहा पाठक गांव से पूरब बनकटा बघावर संपर्क मार्ग पर यह गुलाब सिंह पटेल शहीद उपवन स्मृति की भूमि आरक्षित की गई है लेकिन यहां भी पौधों के नामोनिशान नहीं हैं। ाहीद के नाम पर आरक्षित जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौलिया क्षेत्र के मदियापार गांव निवासी भारत-चीन युद्ध में शहीद भगवती सिंह की याद में उपवन की स्थापना की गई। इसकी घेराबंदी आदि का खर्च शहीद के परिवार के लोगों ने उठाया था। पौधरोपण के बाद प्रशासन ने भी इनकी सुधि नहीं ली। शहीद उपवन के संरक्षक डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि हम लोगों की मेहनत का परिणाम है कि यहां 50 पेड़ लगाए गए हैं, जो सुरक्षित हैं एवं फल फूल रहे हैं। यहां शहीद भगवती सिंह की इसमें मूर्ति भी लगी है।

प्रभारी डीएफओ संजय विश्वाल का कहना है कि अभी मैं अस्पताल में भर्ती हूं, मुझे मऊ के साथ यहां का भी प्रभार दिया गया है। इसलिए मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आफिस आने के बाद ही कुछ पता करके बता सकता हूं।

अतरौलिया के मदियापार स्थित शहीद उपवन।

अतरौलिया के मदियापार स्थित शहीद उपवन। - फोटो : AZAMGARH

जहानागंज के तुलसीपुर स्थित अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह पार्क।

जहानागंज के तुलसीपुर स्थित अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह पार्क। - फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के नत्थूपुर स्थित कारगिल शहीद रामसमुझ यादव और शहीद रमेश यादव के स्मृति में बने वन  उपवन में ?

सगड़ी के नत्थूपुर स्थित कारगिल शहीद रामसमुझ यादव और शहीद रमेश यादव के स्मृति में बने वन उपवन में ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed