फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   encounter in Azamgarh Two miscreants arrested one injured five incidents exposed cash jewellery recovered

आजमगढ़ में तड़तड़ाई गोलियां: दो बदमाश अरेस्ट..., पांच वारदातों का पर्दाफाश; नकदी और आभूषण बरामद

Mon, 24 Mar 2025 05:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 05:58 PM IST
सार

देवगांव कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। पूछताछ में दूसरे बदमाश ने कई जानकारियां दीं।

विज्ञापन
encounter in Azamgarh Two miscreants arrested one injured five incidents exposed cash jewellery recovered
आजमगढ़ पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Azamgarh: आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कपसेठा-चेवार रोड पर सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने शातिर अपराधी दीपक कुमार को घायल कर गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथी सुरेश कुमार को भी हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन




उक्त अपराधियों ने चार थानों में पांच लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया। 

देवगांव कोतवाली कोतवाली पुलिस को सोमवार की सुबह करीब 2.10 बजे जरिए मुखबीर सूचना पर कपसेठा-चेवार रोड पर पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान दीपक कुमार के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथी सुरेश कुमार को भी पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन


दोनों आरोपी शामली जिले के झींझाना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 20 हजार 400 रुपये नकद, आभूषण, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। यह सामान विभिन्न लूट और चोरी की घटनाओं से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासा और हुईं वारदातें

पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन लूट और 2 चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया।

  • 1 मार्च 2025: थाना देवगांव क्षेत्र के खनियरा गांव में अशोक कुमार सिंह से 15,000 रुपये की छिनतई।
  • 12 जुलाई 2024: थाना मेहनगर के शेखुपुर पुलिया के पास एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना।
  • 6 सितंबर 2024: थाना अतरौलिया में बीएसएनएल टावर के पास एक महिला से सोने की चेन की छिनतई।
  • 21 नवंबर 2024: थाना बरदह क्षेत्र में एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और 60,000 रुपये की चोरी।
  • 6 नवंबर 2024: थाना देवगांव के नंदापुर से मोटरसाइकिल चोरी।

पेशेवर तरीके से रेकी कर करते थे अपराध
पूछताछ में दीपक और सुरेश ने बताया कि वे पेशेवर तरीके से रेकी कर अपराध करते थे। उन्होंने लूटे गए आभूषणों को कम कीमत पर बेच दिया था। मंगलसूत्र 14,000 रुपये और सोने की चेन 15,000 रुपये में बेचने की बात कबूल की। चोरी की बाइक को बनारस में बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण वे भाग गए थे।

दीपक कुमार और सुरेश कुमार का आपराधिक इतिहास लंबा है। दोनों के खिलाफ आजमगढ़ के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और हथियार अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed