फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Employment servants submitted a memorandum after not receiving salary for 4 months

Azamgarh News: 4 महीने से वेतन न मिलने पर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 10 Mar 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Employment servants submitted a memorandum after not receiving salary for 4 months
15 : एडीओ आईएसबी को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक।
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र बूढ़नपुर के विकास खंड कोयलसा में मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में रोजगार सेवकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी से मुलाकात की। रोजगार सेवकों ने एडीओ आईएस बीके उपाध्याय को मांगपत्र सौंपकर वेतन भुगतान की मांग की। अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पिछले चार माह से रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विकास खंड के अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान नहीं किया गया है, जिससे सभी कर्मचारी काफी परेशान और आहत हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा होली से पहले कर्मचारियों को वेतन देने की घोषणा की गई थी, लेकिन होली बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार माह से वेतन न मिलने के कारण विकास खंड में कार्यरत कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कर्मचारियों ने मांग की कि जिस प्रकार शिक्षामित्र और अनुदेशकों के वेतन में वृद्धि की गई है, उसी प्रकार रोजगार सेवकों के वेतन में भी बढ़ोतरी की जाए। रोजगार सेवकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही वेतन भुगतान और वेतन वृद्धि को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो वे अपनी मांगों को लेकर सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से समान वेतन नीति लागू करने और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed