फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Employees demonstrated over pay discrepancy

Azamgarh News: वेतन विसंगति को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated over pay discrepancy
वेतन विसंगति को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के माध्यम से सीएम को पांच सूत्री मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तक कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं छठवें वेतनमान के अंतर्गत 230 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। लेकिन जल निगम नगरीय के कर्मचारियों को 189 और ग्रामीण को 196 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। दोनों निगमों में महंगाई भत्ता व राहत 230 प्रतिशत किया जाय। कहा कि षष्टम वेतन के अवशेष के भुगतान के लिए शासन द्वारा निगम को एक वर्ष पूर्व ही धन उपलब्ध करा दिया गया। बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम नरायन, राजकुमार यादव, सुधीर कुमार पाल, कालिका प्रसाद, रविकांत, बृजकिशोर, पंकज कुमार गुप्ता, सुनील कुमार चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed