फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity system will be repaired with 20 crores

Azamgarh News: 20 करोड़ से दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Mon, 10 Jul 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity system will be repaired with 20 crores
आजमगढ़। जिले में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने, जर्जर तारों और खंभों को बदलने के साथ ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने का काम कराया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मुहैया कराने में सहूलियत होगी। जिले में 6.25 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। उपकेंद्रों, फीडरों पर जो उपकरण, पोल और तार लगे हुए हैं, वह काफी पुराने हो चुके हैं, जिसके कारण निर्बाध आपूर्ति में समस्याएं आ रही हैं। हालांकि विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए बीते वर्ष आजमगढ़ मंडल को रिवैंप्ड योजना के तहत 503 करोड़ रुपये मिले थे। इससे जर्जर एलटी तारों के हटाकर एबीसी केबल लगाई जा रही है। अब डिस्काम ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इस बजट से 33 हजार केवी से लेकर एलटी लाइन तक के तारों को बदलने, ट्रांसरार्मरों की क्षमता बढ़ाने, नए ट्रांसफार्मर लगाने, उपकेंद्रों में खराब उपकरणों को बदलने का काम कराया जाएगा। जिले के सभी छह डिवीजनों का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए प्रबंध निदेशक कार्यालय, वाराणसी भेजा गया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed