फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity is disrupted before summer, supply is available for 12 hours at some places and 14 hours at others

Azamgarh News: गर्मी से पहले बिजली बेपटरी, कहीं 12 तो कहीं 14 घंटे हो रही आपूर्ति

Sat, 15 Feb 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity is disrupted before summer, supply is available for 12 hours at some places and 14 hours at others
आजमगढ़। गर्मी शुरू होने से पहले ही जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। सबसे खराब स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है। कहीं 12 तो कहीं 14 घंटा बिजली मिल पा रही है। दिन में अत्यधिक कटौती होने से खेती किसानी पर ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में छह वितरण खंड हैं। इसमें विभिन्न भार के 6.90 लाख उपभोक्ता हैं। शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटा बिजली आपूर्ति का विभाग दावा करता है लेकिन कहीं भी बिजली सही नहीं मिल पा रही है। शहरी क्षेत्र की स्थिति तो ठीक है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की काफी खराब है। शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। दिन में अधिक कटौती होने से खेती किसानी के साथ ही व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। सगड़ी, अहरौला, बूढ़नपुर, सठियांव, जहानागंज आदि ग्रामीण क्षेत्रों का यही हाल है। वहीं विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फाल्ट और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए योजनाओं में काम चलने की बता कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति बिंद्राबाजार की क्षेत्र की है। यहां पर आलमीरा बनाने के कई उद्योग है। दिन में चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। दिन में बिजली आपूर्ति को लेकर कई बार स्थानीय व्यापारियों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन कुछ नहीं हुआ। दिन में बिजली की अधिक कटौती होेने से किसान फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उपकेंद्र बरदह के कृषि फीडर पर 12 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। दिन के समय बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं है। इससे किसान परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगर में बिजली आपूर्ति की स्थिति सबसे खराब
विद्युत उपकेंद्र मेंहनगर से जुड़े फीडरों पर 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। विभाग के 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे की हवा निकल गई है। पर्याप्त बिजली न मिलने से निजी ट्यूबवेलों से गेंहू की सिंचाई करने वाले किसान हलकान है। उपखंड अधिकारी सत्य कुमार ने बताया कि लगभग सभी उपकेंद्रों पर पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। कुछ तकनीकी फॉल्ट आने और उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत शिकायतों को दूर करने में कुछ कटौती करनी पड़ रही है।

उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कहीं फॉल्ट पर ही शटडाउन लिया जाता है। इसके अलावा कुछ जगहों पर बिजनेस प्लान के तहत व्यवस्था में सुधार के लिए काम चल रहा है। कार्य को पूरा करने के लिए बिजली बाधित करती पड़ रही है।-धनश्याम, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed