फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity is available only for 12 hours in scorching heat

भीषण गर्मी में सिर्फ 12 घंटे ही मिल पा रही बिजली

Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity is available only for 12 hours in scorching heat
रानी की सराय। भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं। ऐसे में कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहने से लोगों का दिन का चैन व रात की नींद हराम हो गई है। रात के समय तो छत पर या घर के बाहर लेट कर गर्मी से कुछ राहत पा ले रहे हैं लेकिन दिन के समय कई घंटे बिजली गायब रहने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है। अप्रैल माह से ही गर्मी पूरी तरह से चरम पर है। ऐसी स्थिति में हर कोई बिजली से राहत की आस में है लेकिन बिजली विभाग भी सितम ढाने में पीछे नहीं है। क्षेत्र में रानी की सराय स्टेशन से 80 गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। गर्मी के सितम के बीच बिजली विभाग भी लोगों पर रहम नहीं बरत रहा है। दिन और रात मिलाकर सिर्फ दस से बारह घंटे ही बिजली नसीब हो रही है। वह भी कट- कट कर आ रही है। बिजली के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। क्षेत्र के अजय सैनी, मनोज गुप्ता, आशीष, अजय तिवारी आदि ने बताया कि विभाग सिर्फ कागजों में बिजली की आपूर्ति हो रही है। कई जगहों पर तार जर्जर हो गए हैं। दिन में कई बार बिजली आती-जाती है। जिसकी वजह से गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। ट्रांसफार्मर पर अगर एक तार टूट जाता है तो उसे जोड़ने में तीन दिन लग जाता है। गांवों में व्यवस्था बेहतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed