फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity contract workers submitted demand letter to DM regarding salary

विद्युत संविदा कर्मियों ने वेतन को लेकर डीएम को सौंपा मांग पत्र

Tue, 10 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers submitted demand letter to DM regarding salary
आजमगढ़। संविदा कर्मियों ने अप्रैल माह के बकाया वेतन को दिलाए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। संविदा कर्मियों ने माह के प्रथम सप्ताह में वेतन निर्गत किए जाने की मांग किया। दिए गए मांग पत्र में बताया गया कि संविदा कर्मियों को पावर कार्पोरेशन प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के आदेशानुसार हर माह के प्रथम सप्ताह में वेतन निर्गत किए जाने का आदेश वर्ष 2021 में पारित किया जा चुका है। लेकिन इस आदेश का अनुपालन किसी अधिकारी द्वारा नहीं किया गया। बताया गया कि इसी प्रकार मार्च माह में जब वेतन नहीं मिला तो धरना दिया गया था। पत्र देकर बताया जा चुका था कि समय से पहले अगर वेतन नहीं मिला तो माह की 10 तारीख को वेतन की मांग को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय या जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर आशीष कुमार पांडेय, अश्वनी सिेंह, अमर ओझा, जितेंद्र सिंह, प्रवीण पांडेय, अरविंद यादव, गोविंद यादव, संजय यादव, महेश मौर्य सहित बलिया और मऊ के समस्त अधिक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed