फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity connections of 163 consumers were disconnected due to outstanding dues.

Azamgarh News: बकाये में 163 उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन

Thu, 21 May 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections of 163 consumers were disconnected due to outstanding dues.
आजमगढ़। शहरी डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में उप खंड अधिकारियों की ओर से बुधवार को विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया। इस दौरान 163 उपभोक्ताओं की बकाए में बिजली काट दी गई। 55 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। विद्युत चोरी करते पाए जाने पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शहर राजकुमार सिंह ने बताया कि कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज, ओवरलोड और ट्रिपिंग जैसी शिकायतें मिल रही हैं। इस पर रोक लगाने के लिए बिजली चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान आशा यादव पठकौली, अब्दुल अजीम, जालंधरी, अंजुम कुरैशिया गली और तारकेश्वर राय सिधारी बिजली का चोरी से उपयोग करते पाए गए। सभी के खिलाफ बिजली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

उपकेंद्र चंडेश्वर के बसगीत गांव में बकाये पर 11 उपभोक्ताओं सहित अन्य क्षेत्रों में 163 की बिजली काटी गई। 55 लाख का विद्युत बकाया वसूला गया और 24 संयोजनों का भार वृद्धि किया गया। 16 संयोजनो का मीटर बदला गया। उन्होंने कहा कि बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग न करें। यह अभियान लगातार चलेगा। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति बिजली चोरी कर रहा है तो उसकी बिजली मित्र पोर्टल या कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed