फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electrician killed, woman injured in road accident

सड़क दुर्घटना में इलेक्ट्रीशियन की मौत, महिला घायल

Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electrician killed, woman injured in road accident
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर पेट्रोलपंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मृत युवक इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद का रहने वाला 35 वर्षीय नदीम पुत्र इस्तेयाक रविवार को जीयनपुर से बाइक पर एक महिला को बैठाकर ले आ रहे थे। वह क्षेत्र के दाउदपुर पेट्रोलपंप के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नदीम चार भाइयों में सबसे छोटा है। वह इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed