फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Election commission will monitor polling centers during polling

मतदान के दौरान पोलिंग सेंटरों की निगरानी करेगा निर्वाचन आयोग

Mon, 13 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Election commission will monitor polling centers during polling
आजमगढ़। आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामान्य प्रेक्षक नीलकंठ टीकम की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान पोलिंग सेंटरों की निगरानी करेगा। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार उप निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसे सभी लोगों को मिलकर सफल बनाना है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के प्राविधान के अनुसार कौन व्यक्ति कितना समय तक निर्वाचन क्षेत्र में रहेगा। उसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। उन्होने कहा कि राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के आवेदन को तत्काल निस्तारित किया जाए। सामान्य प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम कमिशनिंग के दौरान राजनैतिक दलों के नामित किए गए एजेंटों को बुलाएं। एजेंट वहां रहकर देख लें कि कमिशनिंग प्रक्रिया कैसे की जा रही है। उन्होने कहा कि स्ट्रांग रूम में रैंडमाइजेशन के दौरान भी एजेंटों को बुलाया जाए। उन्होने कहा कि मतदान से पूर्व मॉकपोल के दौरान एजेंटों को बुलाना सुनिश्चित करें। कहा कि वेबकास्टिंग की व्यवस्था करा दी जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा भी मतदान के दौरान पोलिंग सेंटरों की निगरानी की जाएगी। प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रखी जाए विशेष नजर
प्रेक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होने डीआईओ (एनआईसी) को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की चुनाव से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें। प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा हो, वहां पर मतदाता जागरूकता का विशेष कार्यक्रम चलाया जाए। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठकर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि परिवारों की काउन्सिलिंग कर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर बनाए जाए हेल्पडेस्क
प्रेक्षक ने कहा कि मतदान केंद्रों पर हेल्पडेस्क बनाया जाए। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के वाहनों को दुरूस्त कर लें एवं हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होने कहा कि उल्टी, दस्त व डायरिया की दवा कोविड हेल्पडेस्क पर रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने प्रेक्षक को कराया अवगत
डीएम विशाल भारद्वाज ने प्रेक्षक को अवगत कराया कि लोक सभा उप निर्वाचन-2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1149 मतदान केंद्रों एवं 2176 मतदेय स्थल पर 2394 प्रीसाइडिंग आफिसर, पोलिंग आफिसर प्रथम 2394, पोलिंग आफिसर द्वितीय 2394 एवं पोलिंग आफिसर तृतीय 2394 तथा 224 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारी वाहन (बस 604) तथा भारी ईवीएम ट्रक 50 लगाए गए हैं तथा हैवी मीडियम 100 बस लगाए गए हैं। उन्होने बताया कि 400 चार पहिया वाहन लगाये गए हैं। उन्होने बताया कि विधान सभा गोपालपुर, सगड़ी के लिए आईटीआई आजमगढ़ से एवं मुबारकपुर, आजमगढ़ के लिए दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर से एवं वित्त एवं राजस्व मेंहनगर के लिए कृषि महाविद्यालय कोटवां से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे पुलिस अधिकारी
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रेक्षक को अवगत कराया कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा चुकी है। उन्होने बताया कि पैरा मिलिट्री फोर्स आ चुकी है। कहा कि मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव के दौरान किसी के द्वारा डराना, धमकाना या दबाव डालने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे।

इनकी रही उपस्थिति
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर जल राजन चौधरी, पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय, डीपीआरओ लालजी दूबे, पीडी केके सिंह, डीसी एनआरएलएम मिथिलेश कुमार तिवारी, डीआईओएस प्रवीण कुमार उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी सुनिल कुमार पुष्कर, डीडी कृषि मुकेश कुमार, डीईएसटीओ आरडी राम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed