फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elderly killed by foot in dispute of garbage dump

कूड़ा फेकने के विवाद में वृद्ध की टांगी से मार कर हत्या

Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Elderly killed by foot in dispute of garbage dump
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के भीऊरा गांव में बुधवार की सुबह कूड़ा फेंकने के विवाद में वृद्ध की टांगी मारकर हत्या कर दी गई। वहीं बचाने आए उसके पुत्र को भी हमलावरों ने घायल कर दिया है। घायल पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृत वृद्ध का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भीऊरा गांव के रहने वाले विजय पुत्र हरिलाल व प्रमोद पुत्र हरिश्चंद्र बुधवार की सुबह अपने घर का कूड़ा करकट लाकर 75 वर्षीय अवधू पुत्र बेकारू के खेत में फेंक रहे थे। इसका अवधू ने विरोध किया। इसी बात को लेकर अवधू की विजय व प्रमोद से कहासुनी होने लगी। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। इसी बीच विजय व प्रमोद ने लड़की काटने वाली टांगी से अवधू के सिर पर प्रहार कर दिया। बीच बचाव के लिए पहुंचे अवधू के 60 वर्षीय पुत्र रामरतन व पौत्र संतोष पर भी उक्त लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को स्थानीय अस्तपाल ले जाया गया जहां डॉक्टरों अवधू को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामरतन की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संतोष का स्थानीय स्तर पर ही इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस के साथ ही एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ महेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। जिस टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला किया गया था उसे पुलिस ने मौके से ही बरामद कर लिया है। मृतक के पौत्र संतोष ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक हत्यारोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed