फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight villages of Sagadi tehsil marooned by flood waters

बाढ़ के पानी से घिरे सगड़ी तहसील के आठ गांव

Sun, 24 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Eight villages of Sagadi tehsil marooned by flood waters
हाजीपुर का पुल डूबा। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में बैराजों से छोड़ा गया पानी अब देवारावासियों की मुसीबत का सबब बन गया है। नदी का जलस्तर दोनों ही गेजों पर खतरा बिंदू से ऊपर बना हुआ है। क्षेत्र के आठ गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कई गांवों के रास्तों पर पानी चढ़ गया है जिसके कारण आवागमन के लिए नाव सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र के आठ गांव पूरी तरह से मैरुंड हो चुके हैं। जिसमें चक्की, देवारा खास राजा, बांका बूढ़नपट्टी, शाहडीह, अजगरा मगर्वी, अजगरा मसरकी ,सोनौरा, मानिकपुर यह गांव चारों तरफ से पानी से घिर चुके हैं। इससे 50000 की आबादी पूर्णरूप से प्रभावित हो रही है। संपर्क मार्ग सभी डूब चुके हैं। अभी तक नाव की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। गांव में किसानों के धान व गन्ने की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई है। 90 प्रतिशत गन्ने की फसल भी प्रभवित हो गई है। नदी के पानी के खेतों में लगने के कारण रवी फसल की बुवाई होना संभव नहीं है। गांगेपुर परसिया ग्राम सभा के 1052 घरों पर संकट मंडरा रहा है। कभी भी रिंग बांध टूट सकता है। टेकनपुर व हसनपुर रेगुलेटर से पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। घाघरा नदी के जल स्तर का बढ़ने से दबाव बढ़ता जा रहा है। वहीं बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहीं पता नहीं है। जिन गांवों में ग्रामीणों के पास नाव है वह लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। लेकिन जहां नाव की व्यवस्था नहीं है वहां लोग पानी के बीच से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

जलस्तर
गेज शनिवार रविवार खतरा बिंदू
डिघिया 71.29 71.49 70.40
बदरहुआ 72.01 72.24 71.68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed