फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Education will be the development of society

शिक्षा से होगा समाज का विकास

Sun, 24 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Education will be the development of society
नेहरू हाल में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। कहा कि नाई समाज सहित अन्य समाज के विकास की असल आधारशिला शिक्षा है। नाई समाज के लोग शिक्षित होने पर मन लगाएं, तभी समाज का विकास होगा। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी नाई समाज के साथ है।
विज्ञापन



इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर मालयार्पण और दीप जलाकर किया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्ग के मसीहा थे। समाजवादी विचारक कर्पूरी ठाकुर ने देश और समाज को नई दिशा दी और दशा सुधारने के टिप्स दिए।
विज्ञापन



इतना ही नहीं कर्पूरी ठाकुर ने ही राजनीति में पिछड़े वर्ग के लोगों का प्रभाव बढ़ाया। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश का नाई समाज सपा के साथ है। उन्होंने समाज के लोगों से कुरीतियों से दूर रहने और संगठित होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्षता मारकंडेय शर्मा और संचालन राजमणि शर्मा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, हाजी हिम्मत अली, सुभाष शर्मा, छाजीला, रामनाथ, सुधिराम, प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, शिवप्रसाद अंबु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed