फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Earlier 15 rupees used to reach in 100, now the whole is reaching the account

Azamgarh News: पहले 100 में 15 रुपये पहुंचते थे, अब खाते में पहुंच रहा पूरा

Sat, 15 Jul 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Earlier 15 rupees used to reach in 100, now the whole is reaching the account
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को सगड़ी तहसील के ग्राम पंचायत बनकटिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम विकास भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में चौपाल में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के साथ ही उन्हें योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक व सीडीओ ने योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। बनकटिया गांव की आबादी 2864, वार्ड 11, परिवार 385, साक्षरता 81 प्रतिशत, आवास 07, वृद्धा पेंशन 74, निराश्रित 55, विकलांग 03, राशन कार्ड 441, गोल्डेन कार्ड 81, किसान सम्मान निधि 130, उज्जवना योजना 56, बिजली कनेक्शनधारी 212 हैं। डीएम ने कहा कि पंचायत स्तर पर सभी प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। इसकी सुरक्षा में जो चूक हुई थी,उसकी मरम्मत कर दिया गया है। बाढ़ से निपटने के लिए हम तैयार हैं। संचारी बीमारी मलेरिया, डायरिया, कालरा से निपटने के लिए जन सहयोग की जरुरत है। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाया जाय। इस दौरान कृषि मंत्री ने बाजरा, सांवा, कोदो,मड़वा आदि के किट का वितरण किया। कृषि मंत्री ने कहा कि माता और बहनों को स्वस्थ रखना जरूरी है। महिलाएं स्वस्थ होंगी तो हम स्वस्थ रहेंगे। सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें। छोटे-छोटे बदलाव से ही अच्छा बना जा सकता है। एक तरफ हम चांद पर पहुंच रहे हैं। तो दूसरी तरफ अपने बच्चों को स्कूल भेजें। गंदगी से दूर रहें। हर घर बिजली ,शौचालय,आवास, पात्रों को पेंशन विधवा विकलांग वृद्धा दिया जा रहा है । पहले की सरकारों में 100 रुपये चलता था और 15 रुपये पहुंचता था। लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं है जो पैसा वहां से चलता है वह सीधे लाभार्थियों के खाते 100 का 100 पहुंचता है। करोड़ को नि:शुल्क राशन दिया है। इस मौके पर एसपी अनुराग आर्य, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, सीएमओ डा. आईएन तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed