फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   During measurement, a house of 20 people was found built on drain land.

Azamgarh News: पैमाइश में 20 लोगों का मकान नाले की भूमि पर बना मिला

Fri, 20 Sep 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
During measurement, a house of 20 people was found built on drain land.
उपजिलाधिकारी फूलपुर की उपस्थिति में राजस्व टीम ने बृहस्पतिवार को माहुल में नाले और जूनियर हाई स्कूल की भूमि की मापी की। इसमें 20 लोगों के मकान नाले की जमीन में निर्मित पाए गए। एसडीएम ने ईओ माहुल अवधेश मिश्रा को अवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भाजपा लालगंज के जिलामंत्री दिलीप सिंह की तरफ से नाले और जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत कई बार जिले के अधिकारियों और सीएम से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम फूलपुर सुरेंद्र तिवारी राजस्व निरीक्षक विजय तिवारी, लेखपाल सुग्रीव तिवारी, सोनू गिरी और करुणेश सिंह के साथ बृहस्पतिवार को माहुल पहुंचे। अपनी देखरेख में सबसे पहले नाले की जमीन की मापी शुरू कराया। राजस्व टीम की मापी में 20 लोगों के मकान नाले की भूमि में मिले। जिस पर एसडीएम ने ईओ माहुल अवधेश मिश्र को अवैध कब्जाधारकों को नोटिस देने के साथ ही उनके मकानों के ध्वस्तीकरण के लिए कार्रवाई को निर्देशित किया। इस मौके पर नपं अध्यक्ष लियाकत अली, अजय श्रीवास्तव, विमलेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed