{"_id":"625b090eb8bc9e7fd227fd28","slug":"due-to-the-heat-and-hot-winds-life-was-disturbed-azamgarh-news-vns6486841160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन हुआ बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन हुआ बेहाल
विज्ञापन
आजमगढ़। भगवान भाष्कर की आग उगलती किरणों से पूरा जिला तपिश से दहक रहा है। शनिवार को भोर में कुछ इलाकों में आसमान से एक दो बूंदे भी टपकी, तेज हवा भी चली लेकिन फिर भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया। सुबह से ही सूर्य की तीखी किरणें बदन को झुलसाना शुरू कर दी। दोपहर होते-होते सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया। गर्मी के कारण आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षियों की हालत भी खराब है। जेठ का महीना भले ही अभी न शुरू हुआ हो, लेकिन गर्मी पूरे शबाब पर है। शनिवार की भोर से कुछ क्षेत्रों में आसमान से दो चार बूंदे भी तेज हवा के साथ टपकी। लेकिन आठ बजने के साथ ही सूर्य की तपिश जारी हो गई। 10 बजते-बजते घरों से निकलना दूभर हो गया। वहीं दोपहर के 12 बजे तक सूर्य की किरणें इतनी तीखी हो गई कि सड़कों पर चलना दूभर हो गया। शनिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंखा व कूलर भी बढ़ती तपिश में राहत नहीं दे पा रहे थे। हवा के गर्म थपेड़े ऐसे वार कर रहे थे जैसे कि बदन झुलस रहा हो। यूं तो सड़कों में आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा रहा। आवश्यक कार्य में ही लोग बाहर निकले। रेलवे स्टेशन व बस स्टाप में यात्री बेहाल रहे। हर कोई पंखे के नीचे आने की छटपटाहट में देखे गए। ठंडा पानी के लिए नलों में लंबी लाइन लगी रही। रास्ते में चल रहे लोग असहनीय गर्मी से बेहाल होकर कहीं पेड़ों के नीचे तो कहीं छांव का दूसरा ठौर तलाशते रहे।
चौक पर प्याऊ की मरम्मत न होने से राहगीर परेशान
आजमगढ़। नगर के मुख्य चौक पर नगरपालिका की ओर से प्याऊ लगाया गया है। लेकिन अब तक इसकी मरम्मत कर इसे चालू नहीं किया गया है। जिसके कारण चौक क्षेत्र में खरीदारी या चौक क्षेत्र में किसी कार्य से आने वाले राहगीरों को परेशनी का सामना करना पड़ा। उन्हें अपना गला तर करने के लिए अपनी जेबें ढ़ीली करनी पड़ी। गर्मी को देखते हुए गले को ठंड पहुंचाने वाले पेय पदार्थों की दुकानें हर चौराहे व तिराहे पर सज गई हैं। बाजार में खरीदारी करने वाले और किसी कार्य से बाजार आने वाले लोग इन दुकानों पर खड़े होकर अपना गला तर करते नजर आए।
गर्मी से बचाव के लिए बरते यह सावधानी
- धूप में निकलने के पूर्व सूती कपड़े से सिर व कान ढ़क लें।
- घर से खाली पेट न निकलें, भोजन बाद पानी पीकर निकलें।
- बाजार में बिक रहे कटे फटे फलों का सेवन कतई न करें।
- हीट स्ट्रोक की शंका पर ग्लूकोन डी व नींबू पानी पीकर निकलें।
- दिन भर थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहें ताकि पसीना निकले।
- खाली पेट धूप में निकलने से लू लगने की रहती संभावना।
- गर्मी में चक्कर आने पर नींबू, शक्कर व नमक का घोल लें।