फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drug dealers raised demand to declare Kovid Warriors

दवा विक्रेताओं ने उठाई कोविड वैरियर्स घोषित किए जाने की मांग

Fri, 21 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Drug dealers raised demand to declare Kovid Warriors
कोरोना संक्रमण काल में दवा विक्रेताओ ने भी खुद को कोविड वैरियर्स घोषित किए जाने की मांग उठायी है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तरह वे भी अपनी जान जोखिम में डाल कर इस कोरोना काल में भी मरीजों को दवा जैसी जरूरी चीज उपलब्ध कराते रहे है। पूरे देश में कई दवा विक्रेता कोविड की चपेट में आकर मृत भी हो चुके है। ऐसे में दवा विक्रेताओं को भी वैरियर्स घोषित कर सुविधाएं दी जानी चाहिए। दवा विक्रेताओं के संगठन आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने यह मांग उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे भी लॉक डाउन में अन्य दुकानदारों की भांति अपनी दुकाने बंद रखने को मजबूर होंगे। संगठन के महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने बताया कि दवा व्यापारियों का केंद्र व प्रदेश सरकार उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि तमाम खतरों के बाद भी दवा कारोबारी पीड़ित मानवता की सेवा में लगे हुए है और निरंतर जरूरी दवाएं उन्हें उपलब्ध करा रहे है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार को पत्रक दिया गया कि दवा विक्रेताओं को भी कोविड वैरियर्स घोषित करने के साथ ही टीकाकरण में वरियता दे लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया। पूरे देश में इस संक्रमण काल में कोरोना से ग्रसित होकर साढ़े छह सौ से अधिक दवा विक्रेता अपनी जान तक गवा चुके है। इसके बाद भी सरकार क नकारात्मक रवैये से अब दवा कारोबारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि 18 वर्ष के ऊपर के सभी दवा विक्रेताओं, फार्मासिस्टो व स्टाफ के सदस्यों को को सरकार कोरोना वैरियर्स घोषित करे और तत्काल उनका वैक्सीनेशन कराए। अन्यथा संगठन अन्य दुकानदारों की भांति लॉकडाउन में अपनी दुकान बंद करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed