{"_id":"68cdd9f8d599865a34a4cfc1ac890112","slug":"drm-was-visibly-annoyed-by-the-chaos-at-the-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर अव्यवस्था से नाराज दिखे डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर अव्यवस्था से नाराज दिखे डीआरएम
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 30 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण करने आए डीआरएम एसके कश्यप यहां की अव्यवस्थाओं से नाराज दिखे। परिसर में बदहाल सफाई व्यवस्था, बंद पंखे और टूटी छत को देख नाराजगी जताई। पुरुष प्रतीक्षालय में टाइल्स सहित बंद शौचालय आदि को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम सुबह 11.30 बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। महिला और पुरुष प्रतीक्षालय का जायजा लिया। द्वितीय श्रेणी के शौचालय में गंदगी और बदहाल व्यवस्था को देख वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एनके गुप्ता पर नाराजगी जताई। प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री जयराजपुर निवासी सुनीता, अर्जुन से पूछताछ की। सूरत जाने वाले यात्रियों से बाहर बैठने का कारण पूछा तो चला कि प्रतीक्षालय भरा था। उन्होंने प्लेटफार्म पर 20 रुपये में पानी बोतल बेचने पर नाराजगी जताते हुए वेंडर से 15 रुपये में बेचने को कहा।
दूकानदार से खाद्य और पेयजल आदि का रेट बोर्ड लगाने को कहा। पूछताछ केंद्र की खिड़की की जाली टूटी थी। और खिड़की आधी खुली थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। टिकट काउंटर पर आधे घंटे से खड़े लोगों का कारण पूछा तो कर्मचारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि अगले निरीक्षण में व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।