फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dr. Rakesh will be rewarded for excellent work

उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. राकेश होंगे पुरस्कृत

Mon, 07 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rakesh will be rewarded for excellent work
क्षेत्र के नरफोरा निवासी और वाराणसी में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. राकेश सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 10 फरवरी को मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उनको यह पुरस्कार मिलने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में ई पाठशाला, नवाचार व मोहल्ला क्लास के सफल संचालन में पूरे प्रदेश में वाराणसी विशेष स्थान रहा। इसके अलावा मॉडल विद्यालय की स्थापना व विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने का कार्य किया गया। इन कार्यों का आकलन करने के बाद भारत सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से बीएसए वाराणसी राकेश सिंह को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से यह पुरस्कार उनके मनोबल को बढ़ाएगा, जिससे जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने की ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने वाराणसी के शिक्षकों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सब के सहयोग से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। आगे भी सभी लोग टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। बीएसए को पुरस्कार मिलने की सूचना के साथ ही शिक्षकों व कर्मियों में हर्ष का माहौल है। ग्राम प्रधान पूनम सिंह, प्रियंका सिंह, सनी, पंकज, लक्ष्मी शंकर, मुक्तिनाथ, दान बहादुर, नीरज, पंकज, काली प्रसाद सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed