फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DPRO attached to the directorate, negligence was found in the works

निदेशालय से संबद्ध किए गए डीपीआरओ, कार्यों में मिली थी लापरवाही

Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
DPRO attached to the directorate, negligence was found in the works
आजमगढ़। जिला पंचायती राज अधिकारी आजमगढ़ को निदेशालय में संबद्घ कर दिया गया है। हालांकि आचार संहिता लगने के कारण इन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि निदेशालय से इनका स्थानांतरण काफी पहले ही हो चुका था। चुनाव से कुछ दिन पूर्व इन्हें सचिवालय में ही संबद्घ कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने कार्यों में लापरवाही मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा था। गांवों के विकास में जिला पंचायती राज विभाग की अहम भूमिका है। यदि अधिकारी ही यहां उदासीन हो जाए तो गांवों का विकास संभव नहीं है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यों में लापरवाही मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। जिसे शासन को भेजी जानी थी। उसी बीच निदेशालय से डीपीआरओ लालजी दुबे का स्थानांतरण कर दिया गया। काफी दिनों तक इन्हें रिलीव नहीं किया गया। इसके बाद निदेशालय ने इन्हें वहीं कार्यालय में ही संबद्घ कर दिया। तब तक लोकसभा उपचुनाव की घोषणा हो गई। इसके बाद आचार संहिता लग गया। जिससे इन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया जा सका। अब जिला प्रशासन चुनाव आयोग को पत्र भेजा है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद ही इन्हें रिलीव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed