{"_id":"67573978fa29ac43ce040d73","slug":"dowry-murder-accused-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-124456-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाने की पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के एक आरोपी को चकिया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल लिंक रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी राममिलन सिंह पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव का निवासी है।
उक्त आरोपी के खिलाफ 29 अगस्त 2024 को अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने पवई थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। पीड़ित पक्ष ने बताया कि पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव अवनीश कुमार सिंह की शादी दो दिसंबर 2022 को उनकी पुत्री से हुई थी।
आरोप था कि ससुराल वालों द्वारा उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 28 अगस्त 2024 को अचानक तबीयत खराब कहकर उनकी पुत्री को रहस्यमय ढंग से उसके ससुराल वालों द्वारा मार डाला गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने अवनीश सिंह, राममिलन सिंह, परमीला सिंह व अराधना सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। संवाद