फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Door to door survey will be conducted in 31 rural markets of Azamgarh from Friday

आजमगढ़ के 31 ग्रामीण बाजारों में शुक्रवार से होगा डोर टू डोर सर्वे

Thu, 16 Apr 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Door to door survey will be conducted in 31 rural markets of Azamgarh from Friday
मुबारकपुर में सेनिइजेशन करते पालिकाकर्मी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विशेष सावधानी क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, सफाईकर्मियों और कोरोना वारियर्स की टीम घर-घर जाकर सर्वे करने के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगे। ये अभियान 19 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के तहत 22 ब्लाकों के 33 ग्रामीण बाजारों को चिह्नित किया गया है। अहरौला के ग्राम पंचायत भदौरा और बस्ती भुजवल, अतरौलिया के ग्राम पंचायत नन्दना और बढ़या, अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत अन्जानशहीद, बिलरियागंज के ग्राम पंचायत कन्दरापुर और जोलहापुर, हरैया के ग्राम पंचायत चॉदपट्टी, जहानागंज के ग्राम पंचायत बड़हलगंज, कोयलसा के ग्राम पंचायत कोयलसा, लालगंज के ग्राम पंचायत देवगांव और रसूलपुर जयद्रथ यति, महराजगंज के ग्राम पंचायत कप्तानगंज और सरदहा, मार्टीनगंज के ग्राम पंचायत बनगांव और भादो, मेंहनगर के ग्राम पंचायत सिंहपुर और खरिहानी, मिर्जापुर के ग्राम पंचायत संजरपुर, और मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो, पल्हना के ग्राम पंचायत लहुवाखुर्द, पल्हनी के ग्राम पंचायत कोल पाण्डेय और बागलखरॉव, पवई के ग्राम पंचायत मित्तूपुर, फूलपुर के ग्राम पंचायत खरसहनकला, रानी की सराय के ग्राम पंचायत सेठवल, सठियांव के ग्राम पंचायत शाहगढ़ और सठियांव, तहबरपुर के ग्राम पंचायत तहबरपुर व नेवादा, तरवां के ग्राम पंचायत तरवां तथा खण्ड ठेकमा के ग्राम पंचायत गोसाई की बाजार और गोमाडीह में सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

दें सही जानकारी, कुछ छिपाएं नहीं
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने बृहस्पतिवार को शहर के मुहल्ला दलसिंगार और बदरका में कोरोना वारियर्स द्वारा किए जा रहे सघन डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। बताया कि विशेष सावधानी क्षेत्र में एसडीएम और एमओआईसी द्वारा सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। लोगों से अपील की कि सर्वे टीम को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, कुछ छुपाएं नहीं। डीएम ने गरीब परिवार के लोगों से खाद्यान्न की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। दूध विक्रेता से दूध की क्वालिटी के बारे में जानकारी प्राप्त की। हाथों में ग्लव्स अवश्य पहनने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस के रोगियों के शत प्रतिशत सैंपलिंग
आजमगढ़। विशेष सावधानी क्षेत्र के पहले चरण के सर्वे में 21 गांवों में 60 लोग विदेश से, 630 लोग बाहरी प्रदेशों से आए मिले। 35 सांस रोगी और 118 खांसी के मरीज मिले। आठ नगरीय क्षेत्र में चार लोग विदेश से और 85 बाहरी जनपदों से आए मिले। 25 खांसी और 14 सांस के रोगी मिले। सांस के रोगियों की शत प्रतिशत, खांसी के 50 प्रतिशत, विदेश से आए लोगों की शत प्रतिशत और बाहरी प्रदेश से आए लोगों की रैंडम आधार पर सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed