{"_id":"699c4ac1e57a96756d0b0f3d","slug":"dogs-attack-flock-of-sheep-and-60-sheep-died-in-azamgarh-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आजमगढ़ में कुत्तों का आतंक, भेड़ों के झुंड पर किया हमला; 60 भेड़ मर गईं; कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आजमगढ़ में कुत्तों का आतंक, भेड़ों के झुंड पर किया हमला; 60 भेड़ मर गईं; कई घायल
Mon, 23 Feb 2026 06:10 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:10 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में कुत्तों ने अचानक भेड़ों पर हमला कर दिया। जिससे 60 भेड़ें मर गईं, जबकि कई घायल हो गईं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
भेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ में भेड़ों के झुंड पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें 60 भेड़ मर गईं। जबकि 12 से ज्यादा भेड़ें घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बातचीत कर छानबीन की।
विज्ञापन
क्या है मामला
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरडीहा निवासी महातम पाल ने बताया कि वह भेड़ पालन का कार्य करता है। वह अपनी भेड़ों को चराने के लिए बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ क्षेत्र में ले गया था। रात में उन्हें एक अहाते में ठहरा दिया था। भोर में करीब दो बजे अचानक कई कुत्तों ने एक साथ भेड़ों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले से भेड़ों में भगदड़ मच गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाव करते, तब तक 60 भेड़ें मर चुकी थीं। महातम ने बताया कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग 60 भेड़ें मरी हैं। मामले की जांच की जा रही है।