फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor's salary stopped after being found absent during inspection

Azamgarh News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर चिकित्सक का रोका वेतन

Sun, 10 Nov 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Doctor's salary stopped after being found absent during inspection
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने रविवार को दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं चिकित्सक तो कहीं फार्मासिस्ट व एएनएम अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश देते हुए इनके स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन




बता दें कि रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलऊं का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां चिकित्सक डाॅ. विरेंद्र प्रसाद अनुपस्थित थे। फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय उपस्थित रहे। जहां उन्होंने चिकित्सक का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदावं पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा था। यहां निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट एवं एएनएम अनुपस्थित थीं। जहां उन्होंने अनुपस्थिति कर्मचारियों का संबंधित दिवस का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। वहीं यह भी निर्देश दिए कि आनलाइन ही अवकाश प्रदान किए। इसके अलावा कोई और किसी भी दशा में अवकाश स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाऊं का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



00



सीएम जन आरोग्य मेले में रही मरीजों की भीड़


बलरामपुर। घर के पास आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित करता है। इस रविवार को भी जिले में 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया। इसमें 2937 मरीजों ने पहुंच कर अपना इलाज कराया। सर्दी, जुकाम स्वास्थ्य व बुखार के सर्वाधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार के सर्वाधिक पीड़ित पहुंचे। 70 केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया। मेले का सफल बनाने के लिए 92 डॉक्टर व 285 पैरा मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी लगाई गई थी। स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए 1234 पुरूष, 1168 महिला व 535 बच्चों का पंजीकरण हुआ था। सभी मरीजों को जांच के बाद उचित सलाह व जरूरी दवाएं आदि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed