{"_id":"60ddf14f8ebc3e4aeb5f9c3c","slug":"dm-suspended-kanungo-after-caught-red-handed-taking-a-bribe-of-10-thousand-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था कानूनगो, डीएम ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था कानूनगो, डीएम ने किया निलंबित
Thu, 01 Jul 2021 10:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:16 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील स्थित लखमीपुर गांव के एक व्यक्ति से कानूनगो 10000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जब इसकी जानकारी एंटी करप्शन कार्यालय गोरखपुर को हुई तो उनकी टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुरुवार को एसडीएम बूढ़नपुर की संस्तुति पर डीएम राजेश कुमार ने कानूनगो निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील परिसर में मंगलवार को घूस लेते पकड़े गए कानूनगो को एसडीएम बूढ़नपुर की संस्तुति पर डीएम राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया। कानूनगो को घूस लेते हुए गोरखपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार यादव की भूमि का काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जमीन की पैमाइश के लिए उसने आवेदन किया था। पैमाइश के नाम पर कानूनगो सुभाष सिंह निवासी जमीन हरखोरी थाना कोतवाली जीयनपुर ने देवेंद्र से 10 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
इस पर देवेंद्र ने एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से इसकी शिकायत की थी। मंगलवार को टीम ने उसे 10 हजार रुपये घूस लेते हुए धरदबोचा। थाने में मंगलवार की देर रात कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और बुधवार की सुबह कप्तानगंज थाना पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन